स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय के आदेश के अनुपालन में वांछित/संदिग्ध अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी कादीपुर महोदय के निर्देशन में दिनांक 11.08.2026 को उ0नि0 रामेन्द्र वर्मा , हे0का0 सत्यम कनौजिया , का0 सुजीत कुमार , का0 सुरज कुमार व का0 नवीन कुमार द्वारा *मु0अ0सं0 287/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस* से संबंधित अभियुक्तगण 1. अनुराग पाण्डेय उर्फ अन्नू पुत्र राज कुमार पाण्डेय उम्र 20 वर्ष 2. अयुष पाण्डेय उर्फ बम्बू पुत्र सुनिल पाण्डेय निवासीगण विजेथुआ राजापुर थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर को खण्डौरा मोड़ से समय 13.05 बजे मय चोरी गये सामान एक अदद बैटरी , एक अदद मंदिर का घण्टा व 04 घण्टी के साथ गिरफ्तार किया गया । अभि0गण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।
*संक्षिप्त विवरण -*
अभियुक्तगण द्वारा मंदिर परिसर से घण्टा / घण्टी तथा मंदिर के पास की दुकान से बैटरी चोरी की गयी थी । मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण को मय चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
1. अनुराग पाण्डेय उर्फ अन्नू पुत्र राज कुमार पाण्डेय उम्र 20 वर्ष
2. अयुष पाण्डेय उर्फ बम्बू पुत्र सुनिल पाण्डेय
निवासीगण विजेथुआ राजापुर थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर
*बरामदगी –*
एक अदद बैटरी, एक अदद मंदिर से चोरी घण्टा व 4 घण्टी
*गिरफ्तारी का स्थान व समय*
खण्डौरा मोड़ , 13.05 बजे
*पुलिस टीम –*
1. उ0नि0 रामेन्द्र वर्मा
2. हे0का0 सत्यम कनौजिया
3. का0 सुजीत कुमार
4. का0 सुरज कुमार
5. का0 नवीन कुमार
