• Sat. Sep 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*थाना धनपतगंज पुलिस द्वारा मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 12, 2026

स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के निर्देशन तथा श्रीमान थानाध्यक्ष महोदया धनपतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना धनपतगंज पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0-151/2026 धारा 191(2)/109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस* में वांछित अभियुक्त *सत्यम पाण्डेय पुत्र स्व0 कुलरंजन पाण्डेय, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम बाबू का पुरवा मुडुवा, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर* को दिनांक *11.08.2026 को समय 21:14 बजे ग्राम अतरसुमाकला मोड़, कस्बा धनपतगंज* से गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध आवेदक श्री लालता प्रसाद द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोप है कि खेत के बगल बांस गाड़ने के विवाद को लेकर अभियुक्त द्वारा आवेदक के भाई लालदेव दूबे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह मौके पर बेहोश हो गए। बीच-बचाव करने आए परिजनों के साथ भी गाली-गलौज एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय सुलतानपुर के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*- सत्यम पाण्डेय पुत्र स्व0 कुलरंजन पाण्डेय, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम बाबू का पुरवा मुडुवा, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर।
*गिरफ्तारी का दिनांक, समय एवं स्थान:* -11.08.2026, समय 21:14 बजे, ग्राम अतरसुमाकला मोड़, कस्बा धनपतगंज।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
1. उ0नि0 श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह
2. का0 मनीष सिंह