• Thu. Aug 13th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सिमरिया के 5 स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों का टोटा, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

ByAshok Mishra

Aug 13, 2026

पांच अस्पताल, डॉक्टर नदारद! सिमरिया क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

डॉक्टरों की कमी से बेहाल सिमरिया क्षेत्र, CMHO से तत्काल डॉक्टरों की मांग

सिमरिया के पांच PHC में डॉक्टरों की मांग, समाजसेवी ने CMHO को सौंपा आवेदन

हादसा हो या बीमारी… इलाज के लिए दूर जाना मजबूरी, पांच स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की मांग

एंकर :-

पन्ना जिले के सिमरिया क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। सिमरिया समेत मोहन्द्रा, सुनवानी, हरदुआखमरिया और कल्दा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों एवं जरूरी चिकित्सा स्टाफ की कमी का मुद्दा सामने आया है।
डॉक्टरों की कमी के चलते ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। खासकर दुर्घटना, गंभीर बीमारी और आपात स्थिति में मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ जाती है।
इसी समस्या को लेकर युवा समाजसेवी अंकित पाठक ने CMHO पन्ना को आवेदन सौंपकर पांचों स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति की समीक्षा कर तत्काल डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य आवश्यक कर्मचारियों की व्यवस्था करने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि जब इन स्वास्थ्य केंद्रों पर आसपास के सैकड़ों गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था निर्भर है, तो डॉक्टरों की कमी कब दूर होगी? ग्रामीणों को इलाज के लिए आखिर कब तक दूर-दराज के अस्पतालों का सहारा लेना पड़ेगा?

बीओ :-

सिमरिया क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग से तत्काल व्यवस्था की मांग की गई है।
युवा समाजसेवी अंकित पाठक ने CMHO को दिए आवेदन में सिमरिया, मोहन्द्रा, सुनवानी, हरदुआखमरिया और कल्दा के स्वास्थ्य केंद्रों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने की मांग की है।
उनका कहना है कि इन केंद्रों पर डॉक्टर और आवश्यक स्टाफ उपलब्ध नहीं होने से आसपास के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बीमारी हो या दुर्घटना, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है।
आवेदन के जरिए डॉक्टरों के साथ नर्सिंग स्टाफ और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों की व्यवस्था कर स्वास्थ्य सेवाओं को नियमित किए जाने की मांग की गई है।
अंकित पाठक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा मजबूत करना बेहद जरूरी है और डॉक्टरों की कमी का जल्द समाधान होना चाहिए।
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और सिमरिया क्षेत्र के इन पांच स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी कब पूरी होती है।

पन्ना से संतराम पटेल की रिपोर्ट

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968