• Wed. Sep 16th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

ब्रेकिंग न्यूज़ देवेंद्र प्रताप सिंह, ब्यूरो चीफ, चाणक्य न्यूज़, बहराइच एसपी बहराइच की विशेष पहल का असर: टूटने की कगार पर पहुंचे 02 परिवारों में कराई सुलह, फिर एक साथ रहने पर बनी सहमति

ByAshok Mishra

Sep 16, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़
देवेंद्र प्रताप सिंह, ब्यूरो चीफ, चाणक्य न्यूज़, बहराइच
एसपी बहराइच की विशेष पहल का असर: टूटने की कगार पर पहुंचे 02 परिवारों में कराई सुलह, फिर एक साथ रहने पर बनी सहमति
बहराइच। सामाजिक ताने-बाने को सुदृढ़ करने और पारिवारिक बिखराव को रोकने के लिए जनपद बहराइच के पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव बेहद संवेदनशील रुख अपना रहे हैं। एसपी की यह सर्वोच्च प्राथमिकता है कि कानूनी कार्रवाई से पहले पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद और समझ से सुलझाया जाए। इसी विशेष प्राथमिकता के तहत कार्य करते हुए पुलिस कार्यालय स्थित ‘परिवार परामर्श केंद्र’ ने दो परिवारों के बीच चल रहे गंभीर विवाद को समाप्त कराकर उन्हें टूटने से बचा लिया।
एसपी की प्राथमिकता पर परामर्श केंद्र की त्वरित कार्रवाई
पारिवारिक विवादों के निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय स्वयं विशेष ध्यान दे रहे हैं। जैसे ही पारिवारिक मनमुटाव से जुड़े प्रार्थना पत्र एसपी महोदय के समक्ष आए, उन्होंने तत्काल प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र को प्राथमिकता के आधार पर दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग करने के कड़े निर्देश दिए।
एसपी के स्पष्ट निर्देशों के बाद परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को पुलिस कार्यालय बुलाया। काउंसलिंग के दौरान अधिकारियों व महिला पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना, उनकी समस्याओं को समझा और आपसी सामंजस्य स्थापित करने के लिए उचित मार्गदर्शन दिया।
खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हुए दोनों पक्ष
पुलिस टीम की प्रभावी काउंसलिंग और निरंतर प्रयासों का सुखद परिणाम यह रहा कि दोनों पक्ष अपने गिले-शिकवे भुलाने के लिए तैयार हो गए। दोनों परिवारों ने भविष्य में लड़ाई-झगड़ा न करने तथा एक-दूसरे के प्रति पारिवारिक दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने का संकल्प लिया। परामर्श केंद्र द्वारा दोनों पक्षों को नए सिरे से जीवन की शुरुआत करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
समझौता कराने वाली समर्पित पुलिस टीम:
* उ0नि0 रमाशंकर मिश्रा
* म0आ0 सविता मिश्रा
* म0आ0 गिरजावती यादव
* म0आ0 निशी त्रिवेदी
* म0का0 अनन्या सिंह

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें

/** * Note: This file may contain artifacts of previous malicious infection. * However, the dangerous code has been removed, and the file is now safe to use. */