महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में बालिकाओं एवं छात्रों के सशक्तिकरण तथा सुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत दिनांक 19.09.2026 को सीपीयू टीम, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज द्वारा स्वर्गीय शुभम सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में विशेष सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य प्रशिक्षक आकाश चौधरी द्वारा छात्र-छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के उद्देश्य से सेल्फ डिफेंस की विभिन्न तकनीकों एवं व्यावहारिक उपायों का प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अतिरिक्त, सीपीयू टीम द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, साइबर अपराध से बचाव तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया।
पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को किसी भी अप्रिय घटना अथवा समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनकी सुरक्षा के प्रति हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा सीपीयू टीम थाना सोनौली के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे
