चाणक्य न्यूज़ इंडिया महराजगंज से शम्स तबरेज खान की रिपोर्ट
महराजगंज। जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर दास चौरसिया ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डी एम को एक पत्र देकर अपने जान को जन प्रतिनिधियों से खतरे की बात कही है।
पत्रक में यह भी जिक्र किया है कि वे जन प्रतिनिधियों के रवैया के खिलाफ 10 दिनों तक प्रदर्शन व छह दिनों तक भूख हड़ताल किया था।जिला अधिकारी द्वारा सभी मांगों पर न्याय करने का आश्वासन दिया गया और हमारे द्वारा भूख हड़ताल खत्म कर दिया था।
वर्तमान स्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर दास चौरसिया को जन प्रतिनिधियों से खतरे की संभावना बनी हुई है।उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि पूर्व की भांति हमें फर्जी मुकदमें में फंसाया जा सकता है
