• Tue. Sep 22nd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

मप्र रटेड हेड एस के पटैल। दमोह से बड़ी खबर दमोह के स्टेशन चौराहे स्थित विद्या क्लिनिक में सोमवार रात हर्निया के ऑपरेशन के दौरान 40 वर्षीय सचिन अग्रवाल की मौत हो गई। हिंडोरिया निवासी सचिन डॉ. पीतांबर बुधवानी के यहाँ इलाज कराने पहुंचे थे।

ByAshok Mishra

Sep 22, 2026

मप्र रटेड हेड एस के पटैल। दमोह से बड़ी खबर दमोह के स्टेशन चौराहे स्थित विद्या क्लिनिक में सोमवार रात हर्निया के ऑपरेशन के दौरान 40 वर्षीय सचिन अग्रवाल की मौत हो गई। हिंडोरिया निवासी सचिन डॉ. पीतांबर बुधवानी के यहाँ इलाज कराने पहुंचे थे।

परिजनों का आरोप है कि रात 11 बजे ऑपरेशन थिएटर जाने के बाद मरीज जीवित बाहर नहीं आया। भाई अमित अग्रवाल के अनुसार, पूछने पर अस्पताल स्टाफ बेहोशी की दवा का असर होने की बात कहकर टालमटोल करता रहा।

​घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968