अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने NDPS Act के एक मामले में वांछित अभियुक्त ट्विंकल उर्फ पिंकल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी मु0अ0सं0 230/2026 में धारा 8/22C/29 NDPS Act के तहत की गई है।
सुलतानपुर शहर में जमीनी विवाद को लेकर धारदार हथियार से हमला चाचा की मौत, चाची लखनऊ रेफर!SAMBHAL साइबर अपराध पीड़ित को हयातनगर पुलिस ने दिलाए एक लाख रुपये वापस संभल।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ट्विंकल उर्फ पिंकल पुत्र सुदर्शन यादव, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी कुरमौता, थाना नौतन, जिला सिवान, बिहार के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद, उपनिरीक्षक चंद्रपाल यादव और कांस्टेबल बलराम यादव शामिल रहे।संभल में भीषण सड़क हादसा: कार और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत, कई घायल
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
महराजगंज पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है।
शम्स तबरेज खान
महराजगंज यूपी
