अँकर . . वर्धा के हिंगणघाट, हिंगणघाट तहसील में इस साल बारिश न होने से किसान बड़े संकट में हैं। जून से अब तक अच्छी बारिश न होने के कारण सोयाबीन, कपास, तूर फसलें बर्बाद हो गई हैं।
इसलिए हिंगणघाट तहसील को तुरंत सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को प्रति हेक्टेयर 80 हजार रुपये की मदद दी जाए, ऐसी मांग तालुका कांग्रेस कमेटी ने उपविभागीय अधिकारी हिंगणघाट को ज्ञापन देकर की है।
ज्ञापन देते समय तालुका कांग्रेस अध्यक्ष श्रीराम साखरकर, पूर्व तालुका अध्यक्ष प्रमोद भाऊ महाजन, धनराज सुपारी, खलील कुरेशी, रामोजी धनवीज, विजय ढोक, शंकर बोंडे, शंकर जांभुळकर, अनंतराव बोबडे, नारायणराव मस्के, योगेश रघाटाटे, राजेंद्र शिवणकर, नामदेवराव कुंभारे, राजू वैद्य, दीपक पाकमोडे, प्रशांत भोयर, उमेश बेलखडे, राजेंद्र मासुरकर, अविनाश कवडे, प्रवीण स्थूल, दीपक हाते, नरेंद्र चापले आदि उपस्थित थे।
ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों ने बुवाई के लिए लाखों का कर्ज लिया था। अब फसल न आने से कर्ज चुकाना मुश्किल हो गया है। सरकार तुरंत सर्वे कर मदद घोषित करे, नहीं तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
वर्धा ते सतीश काळे की रिपोर्ट
