सुबह पथराव हुआ, आंसू गैस छोड़ी गई, थाना प्रभारी घायल;
मुस्लिम समाज खुद तोड़ रहा मस्जिद,
UJJAIN में सड़क चौड़ी करने के लिए शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़ने पर सोमवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। पुलिस पर पथराव हुआ और आंसू गैस के गोले दागे गए। एक थाना प्रभारी घायल हो गईं।

पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों पर FIR की है। इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप है। हालांकि अभी इनकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है। बाहर से आए 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं।
इस बीच मुस्लिम समाज ने खुद ही मस्जिद तोड़नी शुरू कर दी है। इस मस्जिद का करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा तोड़ा जाना है। हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सोमवार को ही इस पर सुनवाई होनी है।

