• Sun. Oct 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

पट पर हनुमान मंदिर जीवधर के विकास को मिलेगी नई गति, विधायक निधि से 10 लाख देने का आश्वासन

ByAshok Mishra

Oct 4, 2026

चाणक्य न्यूज़ इंडिया | हिमांशु शुक्ला, बलौदा बाजार-भाटापारा | ग्राउंड रिपोर्टिंग

भाटापारा। नगर के प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र पट पर हनुमान मंदिर, जीवधर के विकास एवं संरक्षण को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों ने विधायक इंद्र कुमार साहू से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने मंदिर के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये की राशि देने का आश्वासन दिया।

मंदिर समिति के सदस्य गरीब लाल केसरवानी, दीपक माहेश्वरी, सचिन शर्मा एवं मोहन केसरवानी ने विधायक से मुलाकात कर मंदिर से जुड़ी आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। समिति सदस्यों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और आवश्यक निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी विधायक को दी।

मुलाकात के दौरान विधायक इंद्र कुमार साहू ने मंदिर समिति के सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का संरक्षण तथा विकास सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने मंदिर के विकास कार्यों में हर संभव सहयोग देने की बात कही।

विधायक द्वारा विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने के आश्वासन के बाद मंदिर समिति के सदस्यों ने आभार व्यक्त किया। समिति ने उम्मीद जताई कि राशि से मंदिर परिसर में आवश्यक विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

मंदिर समिति सदस्यों ने विधायक के सहयोग के लिए आभार जताते हुए मंदिर के विकास एवं संरक्षण में निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968