• Sun. Oct 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

चाणक्य न्यूज़ इंडिया की टीम पहुंची सुल्तानपुर डिपो, ARM ने अनुपस्थित कर्मचारियों को दी सख्त चेतावनी

ByAshok Mishra

Oct 4, 2026

रामबाबू यादव स्टेट हेड उत्तर प्रदेश चाणक्य न्यूज़ इंडिया

सुल्तानपुर। चाणक्य न्यूज़ इंडिया की टीम आज उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, सुल्तानपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव से मुलाकात करने पहुंची और कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में बात करने की कोशिश की।

बातचीत के दौरान सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि डिपो में कई चालक और परिचालक बिना किसी सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं, जिससे डिपो के संचालन में बाधा आ रही है।

उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए निर्देश जारी किया है कि –

> आज दिनांक से अगले दो दिन के अंदर जो भी चालक-परिचालक, चाहे वह संविदा हो या नियमित, बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं, वे तत्काल डिपो पहुंचकर अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर लें।

अन्यथा:
– संविदा चालक / परिचालक अपनी संविदा समाप्त माने।
– नियमित चालक / परिचालक को चार्जशीट (चार्जशीटेड) किया जाएगा।

ARM ने स्पष्ट कहा है कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968