रामबाबू यादव स्टेट हेड उत्तर प्रदेश चाणक्य न्यूज़ इंडिया
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, सुल्तानपुर डिपो में रोजगार का सुनहरा अवसर
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, सुल्तानपुर डिपो में संविदा चालकों के लिए सुनहरा अवसर है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक सप्ताह बुधवार को डिपो परिसर में चालक भर्ती का आयोजन किया जाता है, जिसमें न्यूनतम अर्हता पूरी करने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

न्यूनतम अर्हता / योग्यता:
1. शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम कक्षा 8 पास की मार्कशीट अनिवार्य।
2. लंबाई: कम से कम 5 फुट 3 इंच होनी चाहिए।
3. ड्राइविंग लाइसेंस: हैवी कमर्शियल लाइसेंस को 2 वर्ष पूर्ण होना चाहिए।
4. उपरोक्त तीनों दस्तावेजों में चालक की जन्मतिथि एक समान होनी चाहिए।
वेतन एवं सुविधाएं:
– निगम में चालकों को संविदा के रूप में कार्य करने का अवसर।
– ₹2.20 प्रति किलोमीटर की दर से वेतन।
– माह में 5000 किलोमीटर एवं 22 दिन ड्यूटी पूर्ण करने पर ₹3000 का अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि।
– 2 वर्ष की शुद्ध सेवा पूर्ण करने पर पारिश्रमिक फिक्सेशन में सम्मिलित किए जाने का प्रावधान।
– वर्ष में 5 पारिवारिक पास का भी लाभ दिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी बुधवार को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ सुल्तानपुर डिपो में संपर्क कर सकते हैं।
