• Wed. Oct 7th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

आज EC से मिल सकते हैं विपक्षी सांसद

खड़गे ने लंच पर बुलाया, बाहर बसें तैनात;

अखिलेश और सपा सांसद नहीं पहुंचे

दिल्ली के जनपथ में सागर रत्ना रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों ने करीब 1:30 घंटा लंच किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया था।

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेता इसमें शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंच के बाद सभी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने का समय मांगने के लिए एक चिट्ठी पर दस्तखत करेंगे। फिलहाल सभी बस में बैठ रहे हैं। ये बस कहां जाएगी, इसकी जानकारी नहीं है।

एक दिन पहले इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था, लेकिन उन्हें पहले ही रोक दिया गया।

इसके बाद राहुल और प्रियंका ने आकाशवाणी परिसर में 8 घंटे धरना दिया था। हालांकि परिसर में जबरन घुसने पर दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968