• Thu. May 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

PUNE सेना दिवस परेड में पहली बार रोबोटिक डॉग्स

ByAshok Mishra

Jan 15, 2025 #PUNE
PUNEPUNE

PUNE सेना दिवस परेड में पहली बार रोबोटिक डॉग्स

PUNE
PUNE

PUNE गर्ल्स NCC-महिला अग्नवीर टुकड़ी का मार्च पास्ट

PUNE नेपाल के आर्मी बैंड ने धुनें बजाईं

भारतीय सेना ने बुधवार को महाराष्ट्र के पुणे में 77वां आर्मी डे मनाया। पुणे के बॉम्बे इंजीनियर्स ग्रुप और सेंटर परेड ग्राउंड में आर्मी डे परेड हुई।

इसके साथ ही यह लगातार तीसरा साल है, जब सेना दिवस की परेड दिल्ली के बाहर हुई है।

2023 में आर्मी डे बेंगलुरु में, जबकि पिछले साल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मनाया गया था।

परेड में अलग-अलग रेजिमेंटल सेंटर्स से 8 मार्चिंग कंटिंजेंट ने मार्च पास्ट किया।

इनमें बेलगावी का मराठा रेजिमेंटल सेंटर, नासिक का आर्टिलरी सेंटर, सिकंदराबाद का आर्मी ऑर्डिनेंस रेजिमेंटल सेंटर,

अहिल्या नगर का मेकनाइज्ड इंफेंट्री रेजिमेंटल सेंटर, वेलिंगटन का मद्रास रेजिमेंटल सेंटर, खड़की का BEG सेंटर और आर्मी सर्विस कॉर्प्स हॉर्स कंटिजेंट का घुड़सवार दल शामिल था।

पहली बार आर्मी डे परेड में दो विशेष कंटिंजेंट ने भाग लिया। इनमें कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री पुलिस का महिला अग्निवीर कंटिंजेंट और

महाराष्ट्र डायरेक्टोरेट का गर्ल्स NCC कंटिंजेंट शामिल हुआ। इसके साथ ही पहली बार 12 रोबोटिक डॉग्स ने भी परेड में भाग लिया।

आर्मी डे सेलिब्रेशन में 52 अवॉर्ड भी दिए गए। इसमें 15 सेना मेडल (वीरता) शामिल थे, जिनमें 8 मरणोपरांत प्रदान किए गए।

इसके अलावा विभिन्न कमांड के यूनिट्स के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए 37 चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) यूनिट प्रशंसा पुरस्कार दिए गए।

https://x.com/chanakyalivetv

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें