• Thu. Jul 16th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

PRAYAGRAJ गोल्डन बाबा का 251 किलो सोने का सिंहासन

ByAshok Mishra

Jan 24, 2025 #PRAYAGRAJ
PRAYAGRAJPRAYAGRAJ

PRAYAGRAJ गोल्डन बाबा का 251 किलो सोने का सिंहासन

PRAYAGRAJ
PRAYAGRAJ

PRAYAGRAJ महाकुंभ में गोल्डन बाबा का 251 किलो सोने का सिंहासन

बाहरी गाड़ियों की एंट्री बैन, भीड़ बढ़ी तो संगम में नावें बंद

ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा पहुंचीं

महाकुंभ का आज 12वां दिन है। अब तक रिकॉर्ड 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। आज से महाकुंभ में बाहरी गाड़ियों की एंट्री बैन कर दी गई है। शाम को पहली बार ड्रोन शो का आयोजन होगा। डिप्टी CM केशव मौर्य भी आज महाकुंभ में रहेंगे।

संगम तट पर भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंच रहे हैं। इसके चलते नावों का संचालन दो घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। जिससे नोज पर भीड़ कम हो सके।

गोल्डन बाबा के नाम से प्रसिद्ध महामंडलेश्वर अरुण गिरी के शिष्य ने उन्हें 251 किलो सोने का सिंहासन भेंट किया। अरुण गिरी आवाहन अखाड़े के पीठाधीश्वर हैं, जिन्हें अवधूत बाबा भी कहा जाता है।

बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा पहुंची हैं। उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की। इस दौरान ममता ने संतों जैसे भगवा कपड़े पहन रखे थे। गले में रुद्राक्ष की माला और कंधे पर भगवा झोला लटकाया हुआ था।

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968