• Thu. May 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

NEW DELHI कर्तव्य पथ पर राज्यों की झांकियों ने लगाए चार चांद

ByAshok Mishra

Jan 26, 2025 #new delhi
NEW DELHINEW DELHI

NEW DELHI कर्तव्य पथ पर राज्यों की झांकियों ने लगाए चार चांद

NEW DELHI
NEW DELHI

76वां गणतंत्र दिवस:कर्तव्य पथ पर पहली बार

एक साथ 5 हजार कलाकारों की परफॉर्मेंस

फ्लाई पास्ट में दिखे अपाचे-राफेल

आज देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए कर्तव्य पथ पहुंचे।

उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ आईं। राष्ट्रपति मुर्मू ने तीसरी बार राजपथ पर तिरंगा फहराया। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ है।

परेड की शुरुआत कल्चर मिनिस्ट्री के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई। 300 आर्टिस्ट ने वाद्य यंत्र बजाते हुए परेड निकाली। फिर इंडोनेशिया के सैन्य जवानों का दस्ता परेड करते हुए कर्तव्य पथ पर गुजरा। भारतीय सेना के जवानों ने भीष्म टैंक, पिनाका मल्टी लॉन्चर रॉकेट सिस्टम के साथ मार्च किया।

एयरफोर्स के फ्लाईपास्ट में 40 विमानों ने हिस्सा लिया। जिसमें 22 फाइटर जेट, 11 ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट और 7 हेलिकॉप्टर शामिल हुए। अपाचे, राफेल और हरक्युलिस इस फ्लाई पास्ट का हिस्सा रहे।

https://www.facebook.com/chanakyanewsindia24

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें