• Sat. Jun 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

IPL पंजाब-मुंबई मैच जीतने वाली टीम क्वालिफायर-1 खेलेगी

ByAshok Mishra

May 26, 2025 #IPL
IPLIPL

IPL पंजाब-मुंबई मैच जीतने वाली टीम क्वालिफायर-1 खेलेगी

 हारने वाली टीम को एलिमिनेटर खेलना पड़ेगा; साई सुदर्शन टॉप स्कोरर

IPL
IPL

IPL में लीग स्टेज के 2 ही मैच बचे हैं। इनसे तय होगा कि पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 पोजिशन पर कौनसी टीमें रहेंगी। आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम नंबर-1 पर पहुंचने के साथ ही टॉप-2 पोजिशन भी कन्फर्म कर लेगी।

 IPL में रविवार को 10वें नंबर की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस को 83 रन से हरा दिया। इस नतीजे ने गुजरात का टॉप-2 में फिनिश करना लखनऊ के भरोसे छोड़ दिया।

  • गुजरात को 14 मैचों में 5वीं हार मिली। टीम 9 जीत से 18 पॉइंट्स लेकर नंबर-1 पर है। हालांकि, उन्हें टॉप-2 पोजिशन में फिनिश करना है तो RCB के आखिरी मैच में LSG से हार की दुआ करनी होगी। अगर बेंगलुरु जीत गई तो GT को नंबर-3 पर रहकर एलिमिनेटर खेलना पड़ेगा।
  • चेन्नई को 14 मैचों में चौथी ही जीत मिली, टीम ने 8 पॉइंट्स के साथ 10वें नंबर पर रहकर लीग स्टेज फिनिश किया। IPL इतिहास में CSK पहली बार ही आखिरी स्थान पर रही

IPL में आज जयपुर में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। पंजाब 13 मैचों में 8 जीत और 1 बेनतीजा मुकाबले से 17 पॉइंट्स लेकर दूसरे नंबर पर है। आज का मैच जीतकर टीम टॉप पर पहुंच जाएगी और क्वालिफायर-1 खेलना कन्फर्म कर लेगी। हारने पर टीम को एलिमिनेटर खेलना पड़ेगा।

https://youtu.be/2_BXvq5b1WA

https://x.com/chanakyalivetv/status/1897275586495775050

https://x.com/chanakyalivetv/status/1897195909538259361

IPL
IPL

 मुंबई इंडियंस के 13 मैचों में 8 जीत और 5 हार से 16 पॉइंट्स हैं। टीम फिलहाल चौथे नंबर पर है और आज का मैच जीतकर नंबर-1 पर पहुंच जाएगी। जीत के साथ टीम टॉप-2 में रहकर क्वालिफायर-1 खेलना भी कन्फर्म हो जाएगा। वहीं MI अगर आज हार गई तो उन्हें एलिमिनेटर खेलना पड़ेगा।

IPL
IPL

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968