• Sat. Jun 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

PATNA दनियावां के सरकारी स्कूल में तोड़फोड़

ByAshok Mishra

May 26, 2025 #PATNA
PATNAPATNA

PATNA दनियावां के सरकारी स्कूल में तोड़फोड

दीवारों पर लाल पंजे बनाए प्रिंसिपल

बोले- गेट पर लाल टीका लगाकर अंधविश्वास फैला रहे

PATNA
PATNA

PATNA- के दनियावां प्रखंड के मच्छरियावां गांव में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की है। रविवार रात कुछ लोग स्कूल की चहारदीवारी फांदकर अंदर घुसे। उन्होंने स्कूल में तोड़फोड़ की।

स्कूल में पानी के नल, बिजली बोर्ड के स्विच और शौचालय की सीटें क्षतिग्रस्त कर दीं। स्कूल के कमरों के बाहर कलश रखकर फूल-सिंदूर से पूजा की गई।

प्रधानाध्यापक संजय कुमार के अनुसार यह समस्या पिछले दो महीनों से जारी है। रविवार की छुट्टी के दिन कुछ लोग स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ करते हैं। वे दरवाजों पर पूजा-पाठ और टीका लगाकर अंधविश्वास फैलाते हैं।

PATNA
PATNA

 PATNA- विद्यालय में लगभग 400 छात्र पढ़ते हैं। नल टूटने से बच्चों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। शौचालय की सीटें टूटने से मूलभूत सुविधाएं प्रभावित हुई हैं। एमडीएम विनीता कुमारी ने मौके का निरीक्षण किया है।

थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज का कहना है कि मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया है। डायल 112 की टीम ने मौके का मुआयना किया है। प्रधानाध्यापक ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है।

https://youtu.be/2_BXvq5b1WA

https://x.com/chanakyalivetv/status/1898727770550665533

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DHff5NLt_Nn/

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968