• Wed. Aug 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

GHAZIABAD में सिपाही की हत्या कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया

ByAshok Mishra

May 26, 2025 #GHAZIABAD
GHAZIABADGHAZIABAD

GHAZIABAD में सिपाही की हत्या कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया

GHAZIABAD बदमाश को घर से पकड़कर ले जा रही थी पुलिस, साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग की

GHAZIABAD
GHAZIABAD

GHAZIABAD- में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। सिपाही की हत्या कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा ले गए। रविवार रात साढ़े 12 बजे नोएडा पुलिस की टीम हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर ले जा रही थी, तभी उसके साथियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिसवालों ने गाड़ी रोकी और भागकर जान बचाई।

मौका मिलते ही हिस्ट्रीशीटर कादिर भाग गया। फिर उसने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर गोलियां बरसा दीं। दोनों ओर से 20 से 25 राउंड फायरिंग हुई। सूत्रों के मुताबिक, कादिर की गोली सिपाही सौरभ के सिर में लग गई। यह देखकर कादिर अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गया।

हालांकि, रविवार सुबह पुलिस ने 24 साल के हिस्ट्रीशीटर कादिर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या, लूट जैसे 24 से ज्यादा केस दर्ज हैं। हमले के बाद पुलिसकर्मी सिपाही को ऑटो से अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पूरा मामला दिल्ली-लखनऊ हाईवे से 5 किलोमीटर दूर नाहल गांव का है। यह मुस्लिम बहुल गांव है। जांच में सामने आया है कि नोएडा पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस को दबिश की जानकारी नहीं दी थी।

https://youtu.be/dZiLRIHQkBU

https://x.com/chanakyalivetv/status/1897275586495775050

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DHgBnK3RwTk/

GHAZIABAD
GHAZIABAD

30 साल के सिपाही सौरभ कुमार शामली के रहने वाले थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही उनके पैतृक गांव में मातम छा गया। पत्नी आयुषी रोते-रोते बेसुध हो गईं। मां कला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बेटे को याद कर बीच-बीच में चीखने लगती हैं।

बगल में बैठी महिलाएं उन्हें ढांढस बंधा रही हैं। पिता ने बताया- सौरभ ने रात में पत्नी को आखिरी बार कॉल किया था। कहा था- आकर खाना खाता हूं। लेकिन कुछ ही घंटों बाद यह खबर आई कि सौरभ की मौत हो गई है।

GHAZIABAD
GHAZIABAD

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968