• Sat. Jun 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

BOLLYWOOD ‘हेरा फेरी 3’ विवाद पर परेश रावल के वकील बोले स्क्रिप्ट

ByAshok Mishra

May 26, 2025 #BOLLYWOOD
BOLLYWOODBOLLYWOOD

BOLLYWOOD ‘हेरा फेरी 3’ विवाद पर परेश रावल के वकील बोले स्क्रिप्ट

BOLLYWOOD स्क्रीनप्ले और एग्रीमेंट कुछ भी नहीं मिला, ऐसे में कोई केस बनता ही नहीं

BOLLYWOOD
BOLLYWOOD

BOLLYWOOD- फिल्म हेरा फेरी 3 विवाद पर पहली बार परेश रावल के वकीलों आनंद एंड नाइक ने चुप्पी तोड़ी है। फिल्म छोड़ने के चलते एक्टर पर लग रहे आरोपों पर उन्होंने अपना पक्ष रखा और कहा कि फिल्म छोड़ने का उनका फैसला सही और कानून के मुताबिक है।

परेश रावल के वकीलों आनंद एंड नाइक ने आईएएनएस को बताया एक्टर को न तो फिल्म की कहानी दी गई, न ही स्क्रीनप्ले और न ही कोई एग्रीमेंट का ड्राफ्ट, जो कि इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए जरूरी था। इसके अलावा ओरिजिनल फिल्म के प्रोड्यूसर नाडियाडवाला ने उनके क्लाइंट (परेश रावल) को नोटिस भेजकर फिल्म बनाने पर आपत्ति जताई, इसलिए उनके क्लाइंट ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया और ब्याज सहित पैसे वापस कर दिए। उन्होंने ‘टर्म शीट’ (शुरुआती समझौता) को भी खत्म कर दिया है।

BOLLYWOOD
BOLLYWOOD

https://youtu.be/OeykHdxEKA4

https://x.com/chanakyalivetv/status/1899021093773648168

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DHsroCIOIjm/

BOLLYWOOD- परेश रावल के वकीलों ने कहा है कि अब रावल की फिल्म से कोई जिम्मेदारी नहीं बची है और उन्होंने जो पैसे लिए थे, वह 11 लाख रुपए ब्याज के साथ वापस भी कर दिए हैं। अक्षय कुमार की टीम ने कहा कि रावल के जाने से फिल्म की टीम, शूटिंग और खर्चों को नुकसान हुआ। लेकिन परेश के वकीलों का जवाब था कि पहले तो रावल को पैसे दिए गए, फिर नोटिस भेजा गया, जबकि कहानी और फिल्म का नाम भी तय नहीं था। इसलिए नुकसान की बात सही नहीं है।

BOLLYWOOD- टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, परेश रावल ने मार्च महीने में फिल्म की टर्म शीट (शुरुआती समझौता) पर साइन किया था। यह साइनिंग उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान की थी और वह भी बिना किसी कानूनी सलाह के। उस समय परेश रावल ने चिंता जताई थी क्योंकि उन्होंने कोई दस्तावेज नहीं मिला था और स्क्रिप्ट या कहानी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अक्षय ने उनसे कहा था, ‘चिंता मत करो, मुझ पर भरोसा करो। तुम्हें यह बाद में लॉन्ग फॉर्म एग्रीमेंट में दिख जाएगा।’

अक्षय कुमार से अच्छी दोस्ती और विश्वास के चलते परेश रावल ने टर्म शीट पर साइन किया। एक सूत्र ने बताया कि अप्रैल में रावल से ‘हेरा फेरी 3’ के लिए एक प्रमोशनल वीडियो बनाने को कहा गया। उन्होंने फिर अक्षय से फिल्म की स्क्रिप्ट और कॉन्ट्रैक्ट के बारे में सवाल किए। लेकिन उन्हें बताया गया कि वीडियो आईपीएल फाइनल से पहले बनाना जरूरी है, बाकी बातें बाद में तय की जाएंगी।

BOLLYWOOD
BOLLYWOOD

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968