• Thu. Aug 13th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

BHOPAL BHOPAL

 MODI के गुजरात दौरे का दूसरा दिन

  गांधीनगर में रोड शो कर रहे भुज में बोले थे  पाकिस्तान के लिए टेररिज्म ही टूरिज्म

 MODI
MODI

MODI- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। वे गांधीनगर में 2 किमी लंबा रोड शो कर रहे हैं। इसके बाद वे महात्मा मंदिर में शहरी विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद 145 करोड़ रुपए की लागत से सूरत में बने ‘वाइल्ड वैली बायोडायवर्सिटी पार्क’ का भी वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

https://youtu.be/s7sHfEA8Lvg

 

गुजरात को दी 77 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात
पीएम मोदी ने सोमवार को 77 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने दाहोद में 24,000 करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड और दाहोद स्टेशनों के बीच एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई।

इसके बाद शाम को भुज में 53,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की कई प्रोजेक्ट्स की आधारशिला और लोकार्पण किया। इसमें तापी का अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट यूनिट भी शामिल हैं। इसके अलावा कई सड़क, जल और सोलर प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।

MODI
MODI

https://youtu.be/JWpC1UdnjHY

https://x.com/chanakyalivetv/status/1903027806059237428

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DHgCsNQRLQg/

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968