• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

NEW DELHI झारखंड के डैम में डूबने से चार युवकों की दर्दनाक मौत

ByAshok Mishra

Jul 26, 2025 #new delhi
NEW DELHINEW DELHI

NEW DELHI झारखंड के डैम में डूबने से चार युवकों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश हाईवे बंद, हिमाचल में भारी बारिश से 700 से अधिक मकान-दुकान धराशायी

NEW DELHI
NEW DELHI

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को चेक डैम में डूबने से चार युवकों की मौत हो गई। सभी दलाईकला गांव के रहने वाले थे और डैम में नहाने आए थे। इनमें दो युवक बेस्ट फ्रेंड थे, जबकि दो आपस में रिश्तेदार थे।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DMARhBkycLS/?hl=en

मध्य प्रदेश में लगातार भारी बारिश हो रही है। इससे नदी-तालाब भर गए हैं। शनिवार को नर्मदापुरम में तवा डैम और बैतूल में सतपुड़ा डैम के 7-7 गेट खोले गए हैं। इंदौर में भारी बारिश से सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया है। उज्जैन में महाकाल लोक के प्रवेश द्वारा के पास नाले का पानी जमा हो गया है।

बारिश के कारण मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला हाईवे बंद है, इससे वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। यूपी के लखनऊ में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली। खराब मौसम के कारण जयपुर से आ रही फ्लाइट आगरा से वापस लौट गई।

https://www.facebook.com/share/p/16uH3rWXKf/

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण शुक्रवार शाम तक 221 सड़कें, 36 बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 152 जलापूर्ति योजनाएं बंद थीं। हिमाचल में इस मानसून सीजन 24 जुलाई तक बादल फटने की 25, लैंडस्लाइड की 30 और अचानक बाढ़ की 42 घटनाएं हुई हैं। इससे 414 मकान और 297 मकान जमींदोज हो गए।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1949008724359872945

राज्य में अब तक 153 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1436 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

 

NEW DELHI
NEW DELHI

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968