• Thu. Jul 16th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

NEW DELHI राजस्थान-MP में भारी बाढ़ का कहर

ByAshok Mishra

Jul 30, 2025 #new delhi
NEW DELHINEW DELHI

NEW DELHI राजस्थान-MP में भारी बाढ़ का कहर

18 जिलों में स्कूल बंद, सवाई माधोपुर में पुलिया बह गई; हिमाचल में 357 सड़कें ठप

NEW DELHI
NEW DELHI

देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में बुधवार को भी 6 जिलों में बारिश का रेड और बाकी में यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश की चेतावनी के बीच आज 14 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी है।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DMm1Wk3tH_8/?hl=en

मंगलवार देर रात से सवाई माधोपुर में बाढ़ के हालात हो गए हैं। यहां श्योपुर (मध्य प्रदेश) को जोड़ने वाली एक पुलिया बह गई। शहर के कई इलाके पानी में डूब गए। घरों में 5 फीट तक पानी भर गया है। बहाव इतना तेज था कि गाड़ियां बहते हुए एक-दूसरे पर चढ़ गईं। बुधवार सुबह से रेस्क्यू टीमें लोगों को बचाने में जुटी हैं।

मध्य प्रदेश के अशोकनगर, श्योपुर, विदिशा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। कई रास्ते भी बंद हो गए। बुधवार को भी तेज बारिश का अलर्ट है। इसके चलते भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, अशोकनगर में स्कूलों की छुट्‌टी घोषित की गई है।

https://www.facebook.com/share/p/1728expNZw/

इधर, हिमाचल के मंडी में सोमवार रात बादल फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे 20 लोगों को बचाया गया। मंडी में अभी भी 254 सड़कें बंद हैं। वहीं, पूरे हिमाचल प्रदेश में 357 से ज्यादा सड़कें बंद हैं।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1950197108650217509

MP, बिहार, हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, बिहार और हिमाचल में आज भी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट है। जबकि बाकी राज्यों में यलो अलर्ट है।

NEW DELHI
NEW DELHI

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में बड़ा खेल हो गया. वाराणसी में करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की 70 बिस्वा जमीन हड़पने के आरोप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
धानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यक्रम का गंगापुर सिटी में हुआ वर्चुअल प्रसारण, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
विकसित भारत- जी राम जी योजना का जैसलमेर में भव्य शुभारंभ जन सम्मेलन के माध्यम से ग्रामीण विकास को मिली नई गति, पोषण वाटिका निर्माण का हुआ शिलान्यास जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित हुए जन कार्यक्रम, जिला कलक्टर ने जनभागीदारी को बताया विकास की सबसे बड़ी आधारशीला