• Sat. Jun 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

MUMBAI राहुल के डेड इकोनॉमी बयान पर थरूर का समर्थन

ByAshok Mishra

Aug 3, 2025 #MUMBAI
MUMBAIMUMBAI

MUMBAI राहुल के डेड इकोनॉमी बयान पर थरूर का समर्थन

MUMBAI बोले – उनके कहने के अपने कारण हैं, मेरी चिंता भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर

MUMBAI
MUMBAI

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को पार्टी नेता राहुल गांधी के डोनाल्ड ट्रम्प के डेड इकोनॉमी वाले बयान का समर्थन करने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। थरूर बोले-मैं अपने पार्टी नेता की बातों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। ऐसा कहने के उनके अपने कारण हैं।

हालांकि उन्होंने कहा- मेरी चिंता अमेरिका के साथ हमारे रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी के महत्वपूर्ण रिश्ते को लेकर है। हम अमेरिका को लगभग 90 अरब डॉलर मूल्य का सामान निर्यात कर रहे हैं। हम इसे खोने या इसमें कमी आने की स्थिति में नहीं हो सकते।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DM2p7QFSnej/?hl=en

थरूर की यह टिप्पणी राहुल गांधी के उस बयान पर आई है, जिसमें राहुल ने ट्रम्प के बयान से सहमति जताई थी कि भारतीय अर्थव्यवस्था डेड है और उन्हें खुशी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने सच कहा है। PM और वित्त मंत्री को छोड़कर पूरी दुनिया जानती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मर चुकी है।

टैरिफ विवाद पर थरूर के 2 सुझाव

हमें अपने नेगोशिएटर्स को भारत के लिए एक फेयर डील हासिल करने का पावर देना चाहिए। हमें अपने नेगोशिएटर्स का समर्थन करना होगा।
हमें एक्सपोर्ट के लिए बाकी क्षेत्रों से भी बातचीत करनी चाहिए। तब हम अमेरिका में जो कुछ खो सकते हैं, उसकी कुछ भरपाई कर सकते हैं।

https://www.facebook.com/share/v/172W1H7M7N/

भारत की इकोनॉमी मर चुकी है। इसे मोदी ने मार दिया।

मोदी-अडाणी की पार्टनरशिप
नोटबंदी और खामियों वाला GST
‘असेंबल इन इंडिया’ फेल रहा राहुल मेक इन इंडिया को असेंबल इन इंडिया कहते हैं
MSMEs यानी छोटे-मध्यम उद्योग खत्म हो गए 5. किसानों को दबा दिया गया
मोदी ने भारत के युवाओं का भविष्य खत्म कर दिया, क्योंकि नौकरियां नहीं हैं।
ट्रम्प ने 25% टैरिफ लगाया, फिर 7 दिन तक टाला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25% टैरिफ को 7 दिन के लिए टाल दिया है। जो 1 अगस्त से लागू होना था, जो अब 7 अगस्त से लागू होगा। ट्रम्प ने 92 देशों पर नए टैरिफ की लिस्ट जारी की है। इसमें भारत पर 25% और पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया गया है। हालांकि, कनाडा पर आज से ही 35% टैरिफ लागू हो गया है।

साउथ एशिया में सबसे कम टैरिफ पाकिस्तान पर लगा है। अमेरिका ने पहले पाकिस्तान पर 29% टैरिफ लगा रखा था। वहीं दुनियाभर में सबसे ज्यादा 41% टैरिफ सीरिया पर लगाया गया है। इस लिस्ट में चीन का नाम शामिल नहीं है।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1951646056070197503

ट्रम्प ने 31 जुलाई को भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। ये टैरिफ 7 अगस्त से लागू होगा। अभी तक अमेरिका भारत पर 10% बेसलाइन टैरिफ लगा रहा है। अमेरिका ने कहा है कि वो रूस से हथियार और तेल खरीदने की वजह से भारत पर जुर्माना भी लगाएगा।

भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि वह इस घोषणा के प्रभावों को देखते हुए और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। यह टैरिफ स्टील, एल्यूमीनियम, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ज्वेलरी जैसे क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है।

MUMBAI
MUMBAI

 

 

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अवैध शराब तस्करों पर एसटीएफ का बड़ा प्रहार 🚨 पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा राज्य में हरियाणा, पंजाब एवं दिल्ली से लाई जा रही अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ द्वारा अधीनस्थ टीमों को नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
दून_पुलिस तथा #एसटीएफ_उत्तराखंड की संयुक्त टीम द्वारा 01 शराब तस्कर को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पटेलनगर क्षेत्र से किया गिरफ्तार🔗
शिवचरित्र का विराट दर्शन, राष्ट्रभाव का अभिनव उत्सव।