• Tue. Jun 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

SHIMLA शिमला में भूस्खलन का कहर

ByAshok Mishra

Aug 4, 2025 #SHIMLA
SHIMLASHIMLA

SHIMLA शिमला में भूस्खलन का कहर

SHIMLA 3 घर चपेट में, लोग जान बचाकर भागे; कोलडैम से छोड़ा गया पानी, पंजाब में अलर्ट, मनाली के स्कूल बंद

SHIMLA
SHIMLA

हिमाचल प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शिमला जिला के रामपुर-कुशवा में बीती रात 3 बजे भारी बारिश से लैंडस्लाइड हो गया। इससे 3 घरों और 3 हजार से ज्यादा सेब के पौधों को नुकसान हुआ है। चरणदास, सुरजीत और राजीव कुमार के तीनों परिवार रात में ही जान बचाने के लिए मकान छोड़कर भागने को मजबूर हुए।

बिलासपुर में सतलुज नदी पर बने कोल-डैम से दोपहर एक बजे पानी छोड़ा गया। इससे सतलुज नदी में पानी का स्तर 4 से 5 मीटर बढ़ गया है। इसे देखते हुए हिमाचल से पंजाब तक के लोगों को अलर्ट किया गया है। सतलुज का पानी पंजाब के तलवाड़ा में प्रवेश करता है।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DM5F-oJuhvo/

वहीं, कुल्लू के मनाली डिवीजन में सुबह के वक्त भारी बारिश के बाद सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूलों और आईटीआई में आज (सोमवार को) छुट्टी घोषित की गई है। SDM मनाली ने इसे लेकर आदेश जारी किए। मनाली में ब्यास नदी का जल स्तर भी सुबह 10 बजे तक निरंतर बढ़ रहा था। बारिश थमने के बाद जल स्तर कम होना शुरू हुआ है।

शिमला के ठियोग-सैंज-चौपाल और छैला-माइपुल-राजगढ़-सोलन सड़क पर बीती रात 8 बजे सेब से लदा ट्रोला फंस गया। इससे हाईवे 12 घंटे से अधिक समय तक पूरी तरह बंद रहा। आज सुबह 11 बजे के करीब सड़क को वाहनों के लिए बहाल किया जा सका।

प्रदेशभर में 295 सड़कें बंद

वहीं शिमला के पंथाघाटी में भी रात 9 बजे के करीब लैंडस्लाइड हो गया। इसका मलबा व पत्थर कुछ दुकानों में घुस गए। हालांकि लैंडस्लाइड से कुछ समय पहले लोगों ने वहां पार्क की गई गाड़ियां हटा दी थी। इससे पंथाघाटी-आईएसबीटी सड़क बंद हो गई। प्रदेश में बीते तीन-चार दिन से हो रही बारिश के कारण 295 सड़कें बंद पड़ी हैं।

https://www.facebook.com/share/165bdNf7L2/

मौसम विभाग ने शाम 6 बजे तक हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। शिमला शहर और ढली से फागू के बीच में घनी धुंध से विजिबिलिटी 20 मीटर से भी नीचे गिर गई है। ऐसे मौसम में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आज 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इन जिलों में जल भराव और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिला में भी आज तेज बारिश का यलो अलर्ट है। अगले कल भी ऊना, बिलासपुर कांगड़ा और सिरमौर जिला में भारी बारिश की चेतावनी है।

प्रदेश में मानसून सीजन में अब तक 184 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 31 लोगों की जान बाढ़, लैंडस्लाइड और बादल फटने से हुई है, जबकि 36 लोग लापता हैं।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1951920023670284593

इस मानसून सीजन में अब तक 1714 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति भी नष्ट हो गई है। प्रदेश में 457 घर पूरी तरह जमींदोज हो चुके हैं, जबकि 1192 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। आंशिक नुकसान वाले घरों में भी बड़ी संख्या में ऐसे मकान है जो खड़े जरूर है, लेकिन रहने योग्य नहीं बचे।

SHIMLA
SHIMLA

 

 

 

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968