• Thu. May 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

NEW DELHI शिमला में बादल फटा, तबाही मचाई

ByAshok Mishra

Aug 7, 2025 #new delhi
NEW DELHINEW DELHI

NEW DELHI शिमला में बादल फटा, तबाही मचाई

NEW DELHI यूपी में नदियां उफान पर, 360 घर ढहे, 2 दिन में 16 की जान गई

NEW DELHI
NEW DELHI

हिमाचल प्रदेश में 2 दिन से जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शिमला जिले में बुधवार रात 10:15 बजे बादल फट गया। जिससे नोगली नाले में बाढ़ आ गई।

बुधवार को मंडी के दवाड़ा में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन के फ्लाइओवर पर लैंडस्लाइड से दरारें आ गई हैं। प्रदेश में मंडी-मनाली, चंडीगढ़-शिमला फोरलेन समेत 533 सड़कें बंद हो गई हैं।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DNAoMwOyKMq/

UP में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज, वाराणसी समेत 24 जिलों के 1,245 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बारिश के चलते अब तक 360 मकान ढह चुके हैं। पिछले 2 दिन में बाढ़ और बारिश से जुड़े हादसों में 16 लोगों की मौत हुई है।

बुधवार को फर्रुखाबाद के पंखियन गांव में गंगा नदी में एक मकान 10 सेकेंड में समा गया। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी उफान पर है। अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर डेंजर लेवल से 2 सेमी ऊपर पहुंच गया है। 48 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

https://www.facebook.com/share/v/16b5NVY7iF/

इधर, बिहार में गंगा और सोन नदी उफान पर हैं। राज्य के कई गांव जलमग्न हैं। पटना में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। पटना सिटी में भद्रघाट और महावीर घाट में सर्विस लेन पर गंगा का पानी 2 फीट तक आ गया है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को बिहार-झारखंड समेत 12 राज्यों में बारिश का ऑरेंज और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत 11 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। किसी भी राज्य में रेड अलर्ट नहीं है।

NEW DELHI
NEW DELHI

https://x.com/chanakyalivetv/status/1953078215909757201

 

 

 

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें