SAMBHAL बाल अधिकार दिवस मनाया
SAMBHAL उत्तर प्रदेश कोएलिशन टू एम्पावर गर्ल्स (UPCEG) ने बाल अधिकार सप्ताह के अवसर पर ‘सशक्त नारी, सशक्त समाज’ अभियान के माध्यम से मनाया। इस अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य स्थानीय समुदायों, विद्यालयों और युवाओं को एकजुट कर सुरक्षित, समान और सहयोगपूर्ण वातावरण का निर्माण करना था।

श्री पी डी टंडन सेवा संस्थान, बहजोई संभल जो UPCEG का सदस्य है, ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बहजोई में इस अभियान का नेतृत्व किया। संगठन ने बच्चों और समुदाय के सदस्यों को विभिन्न गतिविधियों, कार्यशालाओं और संवाद के माध्यम से जोड़ा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बाल और किशोर कल्याण को बढ़ावा देना, सरकारी योजनाओं और सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, तथा युवाओं के लिए अधिक सुरक्षित और सक्षम स्थानों के निर्माण को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला प्रोवेशन अधिकारी, संभल के प्रतिनिधि श्री तेजपाल जी थे। कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन अनुराधा सिंह, संस्थान सचिव श्रीमती अर्चना टंडन, प्रबंध निदेशक हेमंत टंडन, और स्टाफ सदस्य प्रतिभा सक्सेना, निशा रानी, आचल यादव, सीमा शर्मा (फुल टाइम टीचर), विजय कुमार, जया (पार्ट टाइम टीचर) आदि उपस्थित थे।

श्री पी डी टंडन सेवा संस्थान की सचिव श्रीमती अर्चना टंडन ने कोएलिशन के दृष्टिकोण को साझा किया। मिलान बी द चेंज के एसोसिएट डायरेक्टर (सिस्टम्स स्ट्रेंथनिंग) जावेद अब्बास ने कहा, “‘सशक्त नारी, सशक्त समाज’ अभियान के माध्यम से UPCEG सरकारी विभागों और स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर समुदाय स्तर पर लड़कियों के सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर कार्य कर रहा है। मुख्य अतिथि तेजपाल, अनुराधा व अन्य कार्यक्रम अधिकारी ब कर्मचारी उपस्थित रहे।
SAMBHAL रिपोर्ट – सचिन कुमार
