BIHAR कर्तव्य, संवेदना और समर्पण के साथ।
दिनांक 19.12.2025 को पुलिस मुख्यालय, PATNA में आयोजित समारोह में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, गृह विभाग बिहार सरकार की उपस्थिति में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत 36 दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को कुल 25 करोड़ 65 लाख रूपये की सहायता राशि वितरित की गई।
इस अवसर पर श्री विनय कुमार, पुलिस महानिदेशक, बिहार एवं श्री अरविन्द कुमार चौधरी अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग की उपस्थिति रही। इस अवसर पर माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, बिहार द्वारा बिहार पुलिस सैलरी पैकेज एवं बीमा क्लेम हेतु बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर- 9155550046/9155550047 का भी शुभारंभ किया गया।
उक्त कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से श्री सुब्रत कुमार स्वाइन सहित बैंक के अन्य वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहें एवं गृह विभाग एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारी भी शामिल रहें।
इस योजना के अंतर्गत अब तक 90 पुलिसकर्मियों के परिजनों को कुल 42 करोड़ 45 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।
चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए अनिल कुमार चौधरी
