HATHRASH बस स्टैंड का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर हो : अंकुर सिसोदिया
हाथरस
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भाजपा नेता अंकुर सिसोदिया की मुलाकात
हाथरस के भाजपा नेता अंकुर सिसोदिया ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जनसमस्याओं से अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान अंकुर सिसोदिया ने माननीय मंत्री जी को बताया कि उनके स्वर्गीय दादाजी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने मांग की कि हाथरस बस स्टैंड का नामकरण उनके दादाजी के नाम पर किया जाए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा मिल सके।
SAMBHAL साइबर अपराध पीड़ित को हयातनगर पुलिस ने दिलाए एक लाख रुपये वापस संभल।
इस विषय पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। भाजपा नेता अंकुर सिसोदिया ने इस संबंध में लिखित प्रस्ताव अपने लेटर पैड पर मंत्री जी को सौंपा।
इसके साथ ही उन्होंने हाथरस क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। विशेष रूप से चिंतापुर एवं गढ़ी धारू मार्ग की खराब स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र मरम्मत एवं सुधार की मांग रखी। इस पर भी मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को अवलोकन कर आवश्यक कार्यवाही के संकेत दिए।
मुलाकात को लेकर क्षेत्र में चर्चा है और स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस पहल से न केवल स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान होगा, बल्कि क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।
