• Tue. Jan 20th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

DAMOH गैसाबाद जल खंडेश्वर धाम बना आस्था का महासंगम, अनिश्चितकालीन अखंड रामधुन से गूंज उठा पूरा क्षेत्र*

*DAMOH  गैसाबाद*

*जल खंडेश्वर धाम बना आस्था का महासंगम, अनिश्चितकालीन अखंड रामधुन से गूंज उठा पूरा क्षेत्र*

भगवान शिव को राम नाम अत्यंत प्रिय है—इसी आस्था का जीवंत प्रमाण बन रहा है गैसाबाद से मात्र 2 किलोमीटर दूर स्थित जल खंडेश्वर धाम। व्यारमा नदी के बीच विराजमान जल खंडेश्वर महादेव के पावन धाम में 5 जनवरी से अनिश्चितकालीन अखंड रामधुन का ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ है।
यह आयोजन अब तक का सबसे बड़ा और पहला धार्मिक कार्यक्रम माना जा रहा है, जिसने पूरे क्षेत्र को राम नाममय कर दिया है। चारों ओर “राम-राम” की गूंज, भक्ति, श्रद्धा और शांति का अद्भुत वातावरण बना हुआ है।राम भक्त श्यामसुंदर रावत बताते हैं कि जहां पूरे मध्यप्रदेश में शीतलहर का प्रकोप है, वहीं यहां श्रद्धालु ठंड की परवाह किए बिना दिन-रात रामधुन में लीन हैं। भक्तों की सेवा हेतु धाम परिसर में 24 घंटे अखंड राम भंडारा भी संचालित है।
इस महाआयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र कल्याण, जनकल्याण और विश्व शांति है। जल खंडेश्वर धाम इन दिनों आस्था, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है

SAMBHAL साइबर अपराध पीड़ित को हयातनगर पुलिस ने दिलाए एक लाख रुपये वापस संभल।

SAMBHAL साइबर अपराध पीड़ित को हयातनगर पुलिस ने दिलाए एक लाख रुपये वापस संभल।