• Thu. May 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट।राज सेवा से देश सेवा की घोषणा , सनातन धर्म के प्रचार का संकल्प।

ByAshok Mishra

Apr 15, 2026
टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट।राज सेवा से देश सेवा की घोषणा , सनातन धर्म के प्रचार का संकल्प।टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट।राज सेवा से देश सेवा की घोषणा , सनातन धर्म के प्रचार का संकल्प।

पूजा-अर्चना, सेवा कार्य और सत्संग के साथ हुए विविध आयोजन, धूमधाम से मनाया गया पण्डित राजकुमार शर्मा का जन्मदिन।

टोंक। सदगुरु आश्रम के संस्थापक गुरुदेव पण्डित राजकुमार शर्मा का जन्मदिन मंगलवार को सदगुरु आश्रम गुरु भक्त मण्डल ने विभिन्न कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया।
आश्रम के व्यवस्थापक विष्णु साहू ने बताया कि सुबह पण्डित राजकुमार शर्मा ने अपने गुरुदेव कचीदा वाले बाबा की तपस्थली, भगवतगढ़ (सवाई माधोपुर) के निकट धुंधरवन की गुफा में गुरुभक्त महेश गौतम के साथ विशेष पूजा-अर्चना, हवन, ध्यान और आरती की। इस दौरान मौजूद वनवासियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद पण्डित राजकुमार शर्मा ने टोंक पहुंचकर अपनी माता का आशीर्वाद लिया। गुरु भक्त मण्डल ने गौशाला में हरा चारा वितरित किया। साथ ही सआदत अस्पताल में मरीजों के लिए फल वितरण के लिए पीएमओ डॉ. प्रतीक सालोदिया और नर्सिंग ऑफिसर विकास वैष्णव को केले के कैरेट सौंपे गए। कार्यक्रमों की श्रृंखला में शाम को जयपुर-कोटा मार्ग स्थित सदर थाना क्षेत्र के पास एक फार्म हाउस में भारत माता की आरती, आध्यात्मिक प्रवचन और भजन-सत्संग आयोजित कर केक काटा गया । इस अवसर पर पण्डित राजकुमार शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। विभिन्न राज्यों से राजनीतिक, प्रशासनिक, औद्योगिक और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी भागीदारी निभाई। सेवानिवृत्ति की घोषणा, सेवा कार्यों पर रहेगा जोर अपने 44 वें जन्मदिन पर पण्डित राजकुमार शर्मा ने राज सेवा से देश सेवा की और जीवन समर्पित करने की घोषणा की। उन्होंने आगे का जीवन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, देश-विदेश में भारतीय संस्कृति के प्रसार और लोगों को एकजुट कर ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को सुदृढ़ करने में समर्पित करने की बात कही। आयोजन की पूरी व्यवस्था और अतिथियों के सत्कार पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता और उनकी टीम ने संभाली, जिसका पण्डित राजकुमार शर्मा ने मंच से धन्यवाद दिया,मंच संचालन एंकर डीडी गुप्ता ने किया। समारोह में वारिष्ठ प्रचारक राजेन्द्र कुमार, शिक्षामंत्री मदन दिलावर, वनमंत्री संजय शर्मा, पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, काली चरण सर्राफ ,  लक्षमण,पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता,  पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर, धीरज गुर्जर, जोगेन्द्र गर्ग, सिंह चौहान, सुनिल बंसल, वरिष्ठ प्रचारक राजेश , शिवलहरी , प्रान्त पालक बाबूलाल, व्यापार महासभा से मनीष बंसल, आनंद वर्धन बम, विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, सरोज बंसल, दिनेश शर्मा, बाबूलाल शर्मा, गणेश माहुर, कमलेश सिंगोदिया , कांग्रेस जिलाध्यक्ष सऊद सईदी, नरेश बंसल, धनराज साहू, कुलदीप शर्मा, राजा राम शर्मा, प्रदीप पवार, जिया टोंकी, भागचन्द जैन, बादल साहू, पूर्वप्रधान खेमराज मीना, जगदीश गुर्जर, शिक्षक नेता मेहमूद शाह, रमाकांत शर्मा भाजपा उपाध्यक्ष,रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद, विजयवर्गीय महासभा, सनाढय ब्राहमण समाज, आदि सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाराष्ट्र , मालेगांव, जयपुर, दिल्ली, ऋषिकेश, अयोध्या, एमपी, कोटा, यूपी, उत्तराखण्ड, आगरा, छत्तीसगढ़, बनारस, गुजरात, सूरत आदि सहित अन्य जिलों व राज्यों से भक्त शामिल हैं

टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट।राज सेवा से देश सेवा की घोषणा , सनातन धर्म के प्रचार का संकल्प।
टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट।राज सेवा से देश सेवा की घोषणा , सनातन धर्म के प्रचार का संकल्प।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें