• Sun. Apr 19th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

डीएम-एसपी ने दिखाई मानवता, सड़क हादसे में घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया

जनपद सम्भल में शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मानवीय संवेदनशीलता देखने को मिली। गुन्नौर-बहजोई मार्ग पर थाना धनारी क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में घायल मोटरसाइकिल सवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार ने तत्काल मदद पहुंचाई।
जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसी दौरान मौके से गुजर रहे डीएम और एसपी ने अपना वाहन रुकवाकर घायल की स्थिति का जायजा लिया।
अधिकारियों ने बिना देर किए तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जिससे उसे समय पर उपचार मिल सका।
इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई को सराहनीय बताया।

अन्य ख़बरें