• Fri. Apr 24th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

7मई से होगा महालक्ष्मी महायज्ञ, तैयारियां शुरू, सजने लगा महामाई दरबार

जिला ब्यूरो राजेंद्र विश्वकर्मा
सिरोंज लटेरी क्षेत्र में धार्मिक
आस्था का केंद्र बनने जा रहा श्री विद्या महालक्ष्मी महायज्ञ 7 मई 2026 से प्रारंभ होगा,इसके 1 दिन पहले 06 मई को प्रायश्चित स्नान, जलयात्रा, गणेश पूजन रहेगी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। यह महायज्ञ क्षत्रिय बघेल राजपूत समाज मध्यप्रदेश के तत्वाधान एवं प्रकाण्ड विद्वान ब्रह्मऋषि पंडित नलिनीकांत जी शर्मा धर्माचार्य के मार्गदर्शन मे आयोजित होगा जिसमे आयोजन समिति द्वारा यज्ञ स्थल महामाई परिसर पर साफ-सफाई, यज्ञ शाला निर्माण, पंडाल निर्माण, सजावट एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।