• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

UP-राजस्थान और महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 44°C पार:ओडिशा के 4 जिलों में स्कूल बंद; केरल में लू लगने से एक की मौत

ByAshok Mishra

Apr 24, 2026

देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 44°C के पार पहुंच गया है। गुरुवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान सबसे ज्यादा 44.5°C दर्ज हुआ। यूपी के प्रयागराज और महाराष्ट्र के अमरावती में 44.4°C, वहीं अकोला में 44.3°C पारा रिकॉर्ड हुआ।

बढ़ती गर्मी के कारण राजस्थान के जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और दौसा में स्कूलों की टाइमिंग समय सुबह 7.30 बजे से कर दी गई है।

बीकानेर, झुंझुनूं और जैसलमेर में सरकारी योजनाओं काम के समय में भी बदलाव किया गया है। अब मजदूर सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही काम करेंगे।

इधर, केरल में लू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कन्नूर जिले में बढ़ते तापमान के बीच गर्मी से हुई मौत का यह पहला मामला है।

ओडिशा में भी गुरुवार को हीटवेव का असर जारी रहा। झारसुगुड़ा और तालचेर में तापमान 44°C दर्ज किया गया। राज्य के 24 जगहों पर तापमान 40°C और उससे ज्यादा रहा।

कटक में स्कूल और कॉलेजों की छुट्टियां 27 अप्रैल तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं रायगढ़ा, झारसुगुड़ा और गंजाम जिलों में 26 अप्रैल तक स्कूल बंद रहेंगे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968