• Thu. May 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद पुलिस को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल । ‼️

ByAshok Mishra

May 28, 2026

भारत सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी संचालन एवं विवेचनाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद हाथरस में कुल 91 टैबलेट क्रय किए गए हैं।

➡️ इसी क्रम में आज विधायक सदर श्रीमती अंजुला माहौर द्वारा सर्किल नगर के अंतर्गत कार्यरत विवेचकों को कुल 27 टैबलेट वितरित किए गए। जनपद के तीनों सर्किलों को समान रूप से 27-27 टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं।

➡️ इन टैबलेट्स के माध्यम से ई-साक्ष्य, यक्ष ऐप, सीसीटीएनएस एवं अन्य डिजिटल पुलिसिंग संबंधी कार्यों को गति मिलेगी तथा विवेचना कार्य अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ हो सकेगा।

➡️ पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा बताया गया कि आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा आमजन को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

➡️ जनपद पुलिस द्वारा नए कानूनों के सफल क्रियान्वयन एवं तकनीकी सुदृढ़ीकरण की दिशा में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें