माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “#अपराधमुक्तउत्तराखण्ड” के विजन तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ के निर्देशन में राज्य में शरण लेने वाले बाहरी राज्यों के वांछित अपराधियों एवं गैंगस्टरों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखण्ड एसटीएफ की कार्यवाही लगातार जारी है।
📍 दिनांक 15 जून 2026 को प्रातःकाल उत्तराखण्ड एसटीएफ, पंजाब पुलिस (ANTF) एवं बाजपुर पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर पंजाब के वांछित अपराधी ईशानप्रीत सिंह को केशवनगर, बाजपुर (जनपद ऊधमसिंह नगर) से गिरफ्तार किया गया।
🔴 मामले की प्रमुख बातें
▪️ आरोपी पंजाब में दर्ज NDPS एवं Arms Act के गंभीर प्रकरण में वांछित था।
▪️ दिनांक 23 मई 2026 को एएनटीएफ एवं बीएसएफ द्वारा अमृतसर में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
▪️ तलाशी के दौरान आरोपी के आवास से भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ बरामद किए गए थे।
🔫 बरामदगी
✅ 12 अवैध पिस्टल
* 03 बरेटा (Beretta) पिस्टल
* 03 जिगाना (Zigana) पिस्टल
* 06 मेड इन चाइना पिस्टल
✅ 20 मैगजीन
✅ लगभग 900 ग्राम हेरोइन
🚁 पंजाब पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त हथियार एवं मादक पदार्थ सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से पहुँचाए गए थे, जिसकी जांच एवं पूछताछ सम्बन्धित एजेंसियों द्वारा की जा रही है।
🎯 उत्तराखण्ड में आरोपी की मौजूदगी की सूचना प्राप्त होने पर उत्तराखण्ड एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस एवं स्थानीय पुलिस के साथ #संयुक्तऑपरेशन संचालित किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु पंजाब पुलिस के सुपुर्द किया।
——————————————————–
🛡️ #एसएसपी #एसटीएफ का संदेश
“#ऑपरेशनप्रहार के तहत उत्तराखण्ड में शरण लेने वाले बाहरी राज्यों के वांछित अपराधियों, गैंगस्टरों एवं संगठित अपराध से जुड़े तत्वों के विरुद्ध उत्तराखण्ड एसटीएफ की कार्यवाही लगातार जारी है। उत्तराखण्ड को अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं बनने दिया जाएगा।
जो भी अपराधी कानून से बचने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड में शरण लेने का प्रयास करेंगे, उनके विरुद्ध खुफिया जानकारी, तकनीकी विश्लेषण एवं अंतरराज्यीय समन्वय के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखण्ड एसटीएफ राज्य की सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा आमजन के विश्वास को बनाए रखने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”
— श्री अजय सिंह
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, उत्तराखण्ड
——————————————————–
#OperationPrahar
#STFUttarakhand
#UttarakhandPolice
#JointOperation
#CrimeFreeUttarakhand
#ANTF
#UdhamSinghNagar
#Bajpur
