आज दिनांक 15.06.2026 को जन अधिकार पार्टी (ज.) का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आज़ाद अली के नेतृत्व में उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन से पुलिस मुख्यालय, देहरादून में मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था से जुड़े तीन ज्वलंत मुद्दों पर तत्काल कठोर कार्यवाही की मांग की।
मुलाकात के प्रमुख बिंदु:
1. विकासनगर हिंसा प्रकरण:
विकासनगर में हुई हिंसक घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। पार्टी ने मांग की कि सभी नामजद/अज्ञात दोषियों को 7 दिन में गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाया जाए। पीड़ित परिवारों को सुरक्षा व मुआवजा दिया जाए। और साथ मेँ इस आपसी झगडे को हिन्दू मुस्लिम का नाम देकर माहौल बिगाड़ने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो।
2. हरिद्वार क्रॉस जेंडर स्पा/मसाज सेंटर मामला:
हरिद्वार में क्रॉस जेंडर की आड़ में चल रहे अवैध क्रॉस जेंडर स्पा-मसाज सेंटरों को तत्काल बंद कर संचालकों पर कड़ी कार्यवाही हो। इस मुद्दे को उठाने वाली पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती हेमा भण्डारी को लगातार धमकियां मिल रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने हेमा भण्डारी को तत्काल पुलिस सुरक्षा देने की मांग की। ADG महोदय ने आश्वासन दिया कि हेमा भण्डारी की सुरक्षा का मूल्यांकन कराकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
3. लक्सर में एस एस आई नितिन चौहान का जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार:
लक्सर कोतवाली के एस एस आई नितिन चौहान द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार का मामला भी उठाया गया। पार्टी ने मांग की कि ऐसे पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच की जाए। वर्दी की आड़ में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी।
ए डी जी डॉ. मुरुगेशन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मामलो की जाँच कर कार्यवाही करेंगे।
जन अधिकार पार्टी (ज.) के प्रतिनिधिमंडल में शामिल राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी,
राष्ट्रीय सचिव तरुण कौशिक, लक्सर प्रभारी जमाल अख्तर, साकिर, मूसाकीम, खुशनसीब उपस्थित रहे
विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड उत्तराखंड।
