अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत अंगूरी बाग फैजाबाद निवासी मोहित पुत्र स्वर्गीय किशन लाल गुप्ता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार उसने कुछ समय पहले अपने पड़ोसी आशीष जायसवाल से 20 हजार रुपये उधार लिए थे, जिस पर 10 प्रतिशत ब्याज तय हुआ था। पीड़ित का कहना है कि वह मूलधन और ब्याज की रकम वापस कर चुका है,
लेकिन इसके बावजूद आरोपी द्वारा अतिरिक्त ब्याज की मांग की जा रही है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि 15 जून 2026 को सुबह करीब 8 बजे से 8:30 बजे के बीच जब वह घर का सामान लेने बाजार जा रहा था,
तभी आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। इस दौरान उसे चोटें भी आईं और रुपये न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
मोहित ने कोतवाली नगर पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और अपने व परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
(यह खबर पीड़ित द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र
