विश्व के सबसे बड़े ऐतिहासिक महानाट्य “जाणता राजा” के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर आज सनसिटी, गाजियाबाद (उ.प्र.) में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम भैय्या जी ने कार्यक्रम संयोजक श्री विनय चौधरी सहित आयोजन समिति के साथ कार्यक्रम स्थल का विस्तृत अवलोकन किया।
इस दौरान मंच व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग, सुरक्षा, स्वयंसेवक प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
22 से 28 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाला यह विराट महानाट्य छत्रपति शिवाजी महाराज के अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति एवं हिंदवी स्वराज्य की गौरवगाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा।
#Divyapremsewamission #DPSM #swarajya #जाणता_राजा #CulturalHeritage chhatrapatishivajimaharaj
