टोंक। एसपी रोशन मीणा के निर्देशन में टोंक पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए चार बड़ी कार्रवाई की। डीएसटी टीम व थाना घाड़ ने संयुक्त कार्रवाई में 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी छोटूलाल उर्फ फोटू लाल मीणा को गिरफ्तार किया। थाना मोर पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अवैध बजरी परिवहन के मामले में फरार टॉप-10 आरोपी सूरज गुर्जर को दबोचा। थाना नासिरदा पुलिस ने हिसामपुर रोड पर कार्रवाई कर 52 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया। वहीं थाना पीपलू पुलिस ने ग्राम गहलोद के कच्चे रास्ते से लावारिस हालत में मिले तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर 38 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की।
