• Thu. Jul 2nd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए डा शाहनवाज ब्यूरो चीफ बिजनौर की रिपोर्ट बिजनौर: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन का बड़ा चाबुक,आधी रात छापामारी, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस कलेक्ट्रेट में बैठकों का दौर जारी

ByAshok Mishra

Jul 1, 2026

30 जून 2026: जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशन में जनपद प्रशासन इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में है। एक तरफ जहां अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ रातभर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की गई है, वहीं दूसरी तरफ कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकें कर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है।

जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशन में जिला टास्क फोर्स ने नजीबाबाद और नगीना क्षेत्र में रातभर छापेमारी कर अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। बिना कागजात बालू ले जा रहे दो डंपर सीज किए गए, जबकि ओवरलोडिंग पर एक वाहन का ₹28,360 का ऑनलाइन चालान काटा गया।

​ जनशिकायतों (IGRS) के निस्तारण में लापरवाही और सीएम डैशबोर्ड पर खराब ‘C’ व ‘D’ रैंकिंग वाले ईओ, बीडीओ और एडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
​ बारिश को देखते हुए गौशालाओं में जल निकासी और सीएम डैशबोर्ड सुधारने के निर्देश दिए गए। साथ ही राजनीतिक दलों संग बैठक कर डीएम ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
​ बिजनौर में एडीजीसी (ADGC फौजदारी) के 1 रिक्त पद की भर्ती के लिये निर्देश दिये

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें