• Wed. Jul 1st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

आजमगढ़ से नेशनल चैनल चाणक्य न्यूज़ इंडिया मंडल ब्यूरो चीफ रिंकू सिंह की रिपोर्ट

ByAshok Mishra

Jul 1, 2026

आजमगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 41 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

सिधारी, जीयनपुर, देवगांव, कप्तानगंज, पवई, तरवां और बरदह समेत कई थानों के प्रभारी बदले, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

आजमगढ़ जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष जारी स्थानांतरण आदेश के तहत कुल 41 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर विनय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक सिधारी बनाया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक सिधारी राजीव कुमार मिश्र का स्थानांतरण जन शिकायत प्रकोष्ठ में किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक संजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
थाना स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उपनिरीक्षक चन्द्रदीप कुमार को थानाध्यक्ष तरवां से थानाध्यक्ष बरदह तथा उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बरदह से थानाध्यक्ष तरवां भेजा गया है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक देवगांव विमल प्रकाश राय को प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह को थानाध्यक्ष रानी की सराय से थानाध्यक्ष देवगांव स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक महराजगंज अनुराग कुमार को प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपनिरीक्षक जय प्रकाश को थानाध्यक्ष कप्तानगंज से थानाध्यक्ष महराजगंज भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक मनीष पाल, जो अब तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पीआरओ के रूप में कार्यरत थे, उन्हें थानाध्यक्ष पवई नियुक्त किया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक पवई राकेश कुमार सिंह का स्थानांतरण क्राइम ब्रांच में किया गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह स्थानांतरण जनहित, प्रशासनिक आवश्यकताओं तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।
इस व्यापक फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को लेकर दिनभर चर्चाओं का दौर जारी रहा।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

पूर्व IPS प्रेम प्रकाश ने भाजपा छोड़कर सांसद चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) जॉइन कर ली। उन्होंने 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया। सोमवार शाम 6 बजे पार्टी में शामिल होते ही उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए डा शाहनवाज ब्यूरो चीफ बिजनौर की रिपोर्ट बिजनौर: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन का बड़ा चाबुक,आधी रात छापामारी, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस कलेक्ट्रेट में बैठकों का दौर जारी
*ब्रेकिंग: रायपुर के नकटी में भारी बवाल, प्रशासन का बुलडोजर जारी*

अन्य ख़बरें