• Thu. Jul 2nd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

पूर्व IPS प्रेम प्रकाश ने भाजपा छोड़कर सांसद चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) जॉइन कर ली। उन्होंने 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया। सोमवार शाम 6 बजे पार्टी में शामिल होते ही उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

ByAshok Mishra

Jul 1, 2026

प्रेम प्रकाश 31 दिसंबर, 2022 को एडीजी, प्रयागराज पद से रिटायर हुए थे। कुछ महीने बाद 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व IPS भाजपा में शामिल हो गए थे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था।

हालांकि, भाजपा में उनकी सक्रिय भूमिका देखने को नहीं मिली। कानपुर जोन में तैनाती के दौरान पूर्व IPS के नेतृत्व में करीब 67 एनकाउंटर किए गए थे। मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल लाने में भी उनकी प्रमुख भूमिका थी। उस समय प्रेम प्रकाश प्रयागराज में ADG के पद पर थे।
दिल्ली के रहने वाले प्रेम प्रकाश 1993 बैच के IPS अफसर थे। बीटेक करने के बाद पुलिस मैनेजमेंट में भी MD (मास्टर इन डिप्लोमा) का कोर्स किया। लंबे प्रशासनिक अनुभव के दौरान मेरठ, आगरा, मुरादाबाद और कानपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में जिम्मेदार पदों पर काम किया। 12 जुलाई 2009 को लखनऊ में DIG/SSP का चार्ज संभाला था। प्रयागराज में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर भी तैनात रहे। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की वजह से उन्हें ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ कहा जाता था।
#ChandrashekharAzadRavan #AzadSamajParty #UttarPradesh विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें