*प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण सप्ताह के अंतर्गत पठखौली ग्राम तुलसी नगर वार्ड ब्लाक लम्भुआ में वृक्षारोपण एवं आम पौध भंडारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।*
सुलतानपुर 02 जुलाई/प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण सप्ताह (01 जुलाई से 07 जुलाई, 2026) के अंतर्गत पठखौली ग्राम तुलसी नगर वार्ड ब्लाक लम्भुआ, तहसील लम्भुआ में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं आम पौध भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देना तथा आमजन, विशेषकर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता एवं हरित भविष्य के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान आम, मौलश्री, महुआ, पीपल, पाकड़ सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आम के पौधों का वितरण कर उन्हें पौधारोपण, वृक्षों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए जनभागीदारी के माध्यम से वृक्षारोपण सप्ताह को सफल बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के प्रतिनिधिगण अवनीश सिंह (अंगद) (प्रतिनिधि), रविंदर सिंह, प्रशांत चतुर्वेदी (वार्ड नं. 1, अटल नगर), डॉ. के. पी. सिंह (वार्ड नं. 13, केशव नगर), जगदानंद झा (वार्ड नं. 8, गांधी नगर), सलमान (वार्ड नं. 14, कलाम नगर), सतीश (वार्ड नं. 15, हनुमान नगर), चंद्रकांत विश्वकर्मा (वार्ड नं. 3, राणा नगर) तथा घनश्याम (वार्ड नं. 2, तुलसी नगर) सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
