• Tue. Sep 29th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सम्भव 6.0 गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा विषय पर 03 जुलाई को होगा पोषण पाठशाला का आयोजन*

*सम्भव 6.0 गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा विषय पर 03 जुलाई को होगा पोषण पाठशाला का आयोजन*
सुलतानपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जन-मानस एवं लाभार्थियों को विभाग की सेवाओं, पोपण प्रबंधन, कुपोषण से बचाव के उपाय, पोषण और शिक्षा आदि के सम्बन्ध में पोषण पाठशाला का सफल आयोजन गत वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। उक्त के क्रम में सम्भव 6.0 के अन्तर्गत दिनांक 03 जुलाई, 2026 को पूर्वाह 11 बजे से 01 बजे के मध्य पोषण पाठशाला का आयोजन एन.आई.सी. के माध्यम से वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम की थीम सम्भव 6.0 का क्रियान्वयन एवं उन्मुखीकरण एवं गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा है। पोषण पाठशाला में इस सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा हिंदी में विस्तार से चर्चा की जायेगी। इस कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट भी किया जायेगा, जिसका वेव लिंक हट https://webcast.gov.in/up/icds है। इस लिंक के माध्यम से कोई भी लाभार्थी आम जन मानस इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकते हैं। इस लिंक के माध्यम से कोई भी लाभार्थी आम जन मानस इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकते हैं।