उन्होंने कहा कि वन भूमि से 6,000 एकड़ से अधिक जमीन को कब्जामुक्त कराया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, हटाई गई कुछ कथित अवैध मजारों के संबंध में जांच के दौरान नीचे कोई मानवीय अवशेष या कंकाल नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि इससे यह संकेत मिलता है कि कुछ स्थानों का उपयोग जमीन पर अवैध कब्जे के उद्देश्य से किया गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी और कानून के अनुसार किसी भी तरह के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, इन दावों को लेकर संबंधित जांच और प्रशासनिक प्रक्रिया अपने स्तर पर जारी है।
#Uttarakhand #PushkarSinghDhami #EncroachmentDrive #LandEncroachment #Devbhoomi विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड
