• Sun. Jul 5th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

भारत-नेपाल की दोस्ती, सीमा की मजबूती: एसएसबी और एपीएफ की संयुक्त गश्त से सुरक्षा को नई धार

ByAshok Mishra

Jul 3, 2026

रक्सौल अनुमंडल रिपोर्टर श्यामल प्रतिक

आदापुर :-भारत-नेपाल की ऐतिहासिक मित्रता और खुली सीमा की सुरक्षा को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), मोतिहारी तथा नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त गश्ती अभियान चलाकर सुरक्षा सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

कमांडेंट श्री प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन तथा सहायक कमांडेंट सुश्री शिवांगिनी राय के नेतृत्व में डी-समवाय कोरैया के कार्यक्षेत्र अंतर्गत आउट पोस्ट मूर्तिया में नेपाल एपीएफ के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस संयुक्त अभियान में नेपाल एपीएफ के एसआई लोक बहादुर कार्की सहित 4 जवान तथा एसएसबी के 9 जवान शामिल रहे।

गश्ती के दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सीमा पार अपराधों की रोकथाम, तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, सीमा रेखा पर अतिक्रमण, सीमा के निकट संचालित मदिरा दुकानों की निगरानी तथा सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस समन्वित प्रयास से सीमा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल केवल सीमा की सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, कानून व्यवस्था, जनसहभागिता, आपदा राहत, तस्करी और मानव तस्करी पर रोक, तथा भारत-नेपाल के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

वहीं नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) भी अपनी ओर से सीमा की निगरानी, अपराध नियंत्रण और दोनों देशों के बीच बेहतर सुरक्षा समन्वय बनाए रखने में सक्रिय योगदान दे रही है। दोनों सुरक्षा बलों की यह साझेदारी भारत-नेपाल की गहरी मित्रता और साझा सुरक्षा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे—मुनि की रेती क्षेत्र में यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लगभग 1650 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा देहरादून–पांवटा साहिब हाईवे अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस आधुनिक फोर-लेन हाईवे के पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर करीब 35 मिनट रह जाएगा, जिससे लोगों को तेज, सुरक्षित और सुगम सफर का लाभ मिलेगा।
मोदी 3.0 सरकार के संभावित कैबिनेट विस्तार और फेरबदल (Reshuffle) को लेकर उत्तराखंड से मुख्य रूप से दो चेहरे रेस में सबसे आगे चल रहे हैं: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए और जातीय व क्षेत्रीय (गढ़वाल बनाम कुमाऊं) संतुलन साधने के लिए मोदी सरकार उत्तराखंड से एक और चेहरे को मंत्री पद की जिम्मेदारी दे सकती है.

अन्य ख़बरें