• Wed. Sep 23rd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

बेगमपुरा एक्सप्रेस से लम्भुआ पहुंचीं महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

BySantosh Kumar Pandey

Jul 27, 2026

बेगमपुरा एक्सप्रेस से लम्भुआ पहुंचीं महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

थोड़ी देर रुकी ट्रेन, फिर बनारस के लिए हुई रवाना, एसडीएम-सीओ समेत भारी फोर्स तैनात*

उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से लम्भुआ रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेन लम्भुआ स्टेशन पर थोड़ी देर रुकी और इसके बाद बनारस के लिए रवाना हो गई।
राज्यपाल के आगमन को लेकर स्टेशन और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था में उप जिलाधिकारी लम्भुआ प्रीति जैन, सीओ ऋतिक कपूर, थाना प्रभारी निरीक्षक लम्भुआ,जीआरपी लंभुआ,आरपीएफ समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
स्टेशन परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। राज्यपाल के आगमन के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।