विकास खंड लंभुआ की ग्राम पंचायत भातेड़ा में मनरेगा कार्यों के नागरिक सूचना बोर्ड (CIB) के बिल से/भुगतान में गंभीर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। *अभिलेखों के अनुसार “पिच रोड से मदरसा तक सीसी रोड निर्माण” कार्य में ₹4,800 के तीन बिल, जबकि “अजीमुल्ला के घर से दिलशाद के घर तक खरंजा एवं मिट्टी कार्य” में ₹4,800 के दो बिल दर्ज किए गए हैं*।
एक ही कार्य पर एक ही सूचना बोर्ड का भुगतान होना चाहिए, ऐसे में एक ही मद में बार-बार बिल से/ दर्ज होने से भुगतान प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले में एपीओ मनरेगा, ब्लॉक मनरेगा स्टाफ, संबंधित सचिव और ग्राम प्रधान की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
